साकतोड़िया फाड़ी पुलिस का जागरूकता अभियान

आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से विभिन्न थाना क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम जारी है | चाहे वो सेफ ड्राइव सेव लाइफ हो,या साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता या फिर महिला सुरक्षा के लिए विशेष शक्ति बहिनी का गठन किया गया है | जो क्षेत्र में पेट्रोलिंग के साथ-साथ लोगों को जागरुक भी कर रही है | यही नहीं पुलिस की ओर छात्र-छात्राओं में भी समय समय पर जागरूकता कार्यक्रम किया जाता है | इसी क्रम मे कमिश्नरेट के कुल्टी थाना के साकतोड़िया फाड़ी पुलिस की और से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था | जो क्षेत्र के एसडी गर्ल्स हाई स्कूल में छात्राओं के बीच साइबर क्राइम सहित विभिन्न बिंदुओं पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर कुल्टी थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज कृष्णेन्दु दत्ता, साकतोड़िया फाड़ी प्रभारी सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित है |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?